सरीला में वैश्य समाज का दशहरा-दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश

 

हमीरपुर। जनपद के कस्बा सरीला स्थित लक्ष्मी वाटिका पैलेस में रविवार को अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज (रजि.) इकाई सरीला द्वारा भव्य दशहरा-दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ‘सर्राफ’ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सरीला बलराम गुप्ता परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप गुप्ता ने किया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें अतिथियों को राधा-कृष्ण का पीताम्बर उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मंचासीन वक्ताओं ने समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ोमर वैश्य समाज का उद्देश्य न केवल एकजुटता कायम रखना है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहना है। इस अवसर पर रुचि गुप्ता पुत्री अजय गुप्ता (राठ) को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समाज के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए राजनीतिक और सामाजिक सहयोग दोनों आवश्यक हैं, और यदि कोई जनप्रतिनिधि समाज के हित में कार्य नहीं करेगा तो भविष्य में समाज भी उसका समर्थन नहीं करेगा। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, बृजेश गुप्ता, एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मातृशक्ति के रूप में ममता अवधेश गुप्ता (र. अ. महिला प्रकोष्ठ ), ज्योति गुप्ता, संगीता गुप्ता, अंजली गुप्ता, पुष्पा गुप्ता आदि की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह के अंत में नगर इकाई अध्यक्ष राधाकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राजू गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, जगत गुप्ता, अंकित गुप्ता और हेमन्त गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने समाज में नई ऊर्जा, आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना को सशक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *