हमीरपुर। गत दिवस ऑटो की टक्कर से ई रिक्शा में बैठा घायल पीआरडी जवान की मौत हो गई। दिनांक 25.10.2025 को थाना मौदहा पर माह अक्टूबर में शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे पीआरडी जवान हरिकिशन पुत्र विश्वनाथ (उम्र लगभग 55 वर्ष) निवासी ग्रीन लॉज, भरुआ सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर दिनांक 25.10.2025 को समय करीब 21:30 बजे रात्रि में थाना मौदहा से ई-रिक्शा द्वारा कार्य सरकारी हेतु अपने ड्यूटी प्वाइंट पर जा रहे थे। इस दौरान एसबीआई बैंक के पास सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो वाहन चालक द्वारा अचानक तेज व लापरवाहीपूर्वक ऑटो चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी गई, जिससे पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना प्राप्त होने पर घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी मौदहा ले जाया गया, जहाँ से चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय हमीरपुर के लिए रेफर किया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं। थाना मौदहा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
