हमीरपुर। जनपद के कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पारा पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें 22 मरीजों का उपचार किया गया।
क्षेत्र के पारा पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर विहीन होने पर फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे है वही आरोग्य मेले वही 22 मरीजों का उपचार किया गया। 4 लोगो की सुगर की जाँच की गयी। 9 लोगो की खून जाँच की गयी। 1 लोग का ब्लड ग्रुप, मलेरिया 2, टायफायड 2 मरीजों की जाँच की गयी। पारा गांव के श्यामू सिंह ने बताया कि काफी वर्षों से चिकित्सक का पद खाली होने से गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। फार्मासिस्ट ने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी जुकाम वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आरोग्य मेले मे फार्मा सिस्ट आनंद स्वरुप, स्टॉफ नर्स रश्मि आदि मौजूद रहे।
