ग्राम गहरौली में बुन्देलखण्ड की प्रसिद्ध दिवारी प्रतियोगिता का सन्तराम राजपूत ने किया

 

हमीरपुर। जनपद के विकासखंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम गहरौली में भव्य बुन्देली दिवारी नृत्य व गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उटघाटन मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तराम राजपूत व विशिष्ट अतिथि सत्यदेव दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण सिंह दादी, जिला पंचायत सदस्य करण सिंह ने किया। इस दौरान गांव की दिवारी कमेटी ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय दिवारी नृत्य कलाकारों द्वारा दिवारी नृत्य व गायन का कार्यक्रम किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में सबसे रोचक व दर्शनीय दिवारी नृत्य जनपद के गांव से आई छोटी बच्चियों की टीम द्वारा दिवारी नृत्य कला का आयोजन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तराम राजपूत ने कहा कि बुन्देलखण्ड के त्योहार में दीपावली का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण है जो आपसी भाईचारे का प्रतीक है इस त्योहार में लोग आपसी मदभेद भुला एक दूसरे के घर जा बुजुर्गों से आशीर्वाद ले भाईचारा कायम करते है।इस त्योहार में बुन्देली लोक विधाओं के आयोजन किये जाते हैं।जिसमे दिवारी लोक कला मुख्य है।उन्होंने कहा कि बुन्देली विधाओं को जीवंत रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बुन्देलखण्ड की संस्कृति से जुड़ी विधाओं को जीवंत रखना हमारा प्रथम दायत्व है। उन्होंने कहा आयोजनकर्ता कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान गहरौली व आसपास गांव के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तराम राजपूत ने तीन दिवस पूर्व खेत की टैक्टर व रोटर वेटर से जुताई कर रहे गहरौली निवासी किसान पुत्र 26 वर्षीय अप्पू उर्फ अभिषेक राजपूत की रोटर वेटर में फसने से मौके पर ही मौत होने पर दुखद परिवार के घर पहुँच कर उनसे भेंट कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *