बहुजन एकता सम्मेलन में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दिया बहुजनों को संगठित रहने का संदेश

हमीरपुर/राठ। तहसील क्षेत्र के बसेला गांव में रविवार को बुद्ध कथा एवं बहुजन एकता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जौनपुर से सांसद व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध ने हमेशा लोगों से अंधविश्वास छोड़कर यथार्थ में जीवन जीने और तर्कशीलता अपनाने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि आज भी बहुजन समाज को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। “जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक आने वाली पीढ़ियों को उनका हक नहीं दिला सकेंगे,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. संतोष सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में बुद्ध और धम्म के सिद्धांतों — समता, करुणा और मध्यम मार्ग — पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और शिक्षा का प्रसार ही असली सामाजिक सुधार का मार्ग है।

इस अवसर पर गया प्रसाद कुशवाहा, मदन कुशवाहा, मुन्ना लाल बौद्ध, प्रताप जराखर, रजनी बौद्ध (कथा वाचिका), मनोज वर्मा, रमेश वर्मा, जितेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ाने, अंधविश्वास से दूर रहने और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *