छठ का महापर्व शुरू हो गया है ! छठ के पहले दिन नहाय खाय और दूसरे दिन खरना ( खरना ) होता है ! खरना पर छठी मैया को पारंपरिक भोग लगाया जाता है ! इस दिन गुड़ की खीर, रोटी और तरह– तरह के फल छठी मैया के समक्ष अर्पित किये जाते हैं ! इन्हें प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है !
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा की शुरुआत होती है और सप्तमी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का समापन होता है ! इस साल 26 अक्टुबर रविवार की शाम को छठ का खरना पूजा होगा ! छठ पूजा के इस पावन पर्व पर , आप और आपका परिवार छठी मैया की कृपा से सदैव आनंद और उल्लास में रहें !
—– राम कुमार दीक्षित, पत्रकार !
