हमीरपुर। कुरारा कस्बा के नगर पंचायत सभागार में धनतेरस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत कर्मियों व सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
नगर पंचायत कुरारा के सभागार में शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने सभी नगर पंचायत के कर्मचारियों और 80 सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेट किये और दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार सुख शांति और समृद्धि व आपसी भाईचारे के साथ एवं हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं। इस मौके पर सोनू कबीर, अनुरुद्ध पांडे, अमित द्विवेदी, नगर पंचायत के कर्मी व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
