उत्कृष्ट कार्य के प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

– सुनील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने नवरात्रि व दशहरा त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए किया सम्मानित

मऊ

मऊ। पुलिस लाइन में सुनील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ और एसपी इलामारन जी के निर्देशन में पुलिस लाइन में नवरात्रि व दशहरा त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपलक्ष्य में बड़ा खाना का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय कुमार सिंह सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नवरात्रि व दशहरा त्योहार सकुशल सम्पन्न कराए जाने पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *