” इस हिमालय से कोई निकलनी चाहिए “

हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए

इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए !

 

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी ,

शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए !

 

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में,

हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए !

 

सिर्फ हंगामा खडा करना मेरा मकसद नहीं ,

सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए !

 

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही ,

हो कहीं भी आग , लेकिन आग जलनी चाहिए !

———- प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार

( संकलित )

———– राम कुमार दीक्षित , पत्रकार     !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *