मंडलाध्यक्ष ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया शुभारंभ, बेटियों को स्वच्छता के बाबत किया जागरूक

मंडलाध्यक्ष ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया शुभारंभ, बेटियों को स्वच्छता के बाबत किया जागरूक

मऊ ब्यूरो

मऊ : इनरह्वील क्लब की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने शुक्रवार को क्लब के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया व बेटियों को सेनेटरी पैड प्रदान कर उन्हें स्वच्छता के बाबत जागरूक किया। शहर के मुंशीपुरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बच्चों को जूते, मोज़े व टी शर्ट प्रदान किया तथा विद्यालय में झूला लगाया। रोडवेज के सामने स्थित नवनिर्मित यात्री विश्रामालय का उद्घाटन किया। आज़मगढ़ मोड़ से गाजीपुर तिराहा मार्ग पर यातायात जागरूकता के लिए लगी होर्डिंग्स का लोकार्पण किया। विद्यालय की बेटियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता का निरंतर ध्यान रखना होगा। क्योंकि स्वच्छता न होने से हमें बिमारियां अपने गिरफ्त में ले लेंगी। शहर के पुरानी तहसील स्थित आरएस पैलेस में क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए रोजगार सृजन के लिए दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन व दो बेटियों को साइकिल प्रदान कीं। कहा कि क्लब द्वारा किया जा रहे इस सराहनीय कार्य से निश्चित रूप से समाज के लोग लाभान्वित होंगे। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि हम सभी निरंतर जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। इस दौरान सचिव अंजुला द्विवेदी, ज्योति सिंह, डा. सुधा त्रिपाठी, मीना श्रीवास्तव, रितु अग्रवाल, आशा खत्री, विनीता पांडेय, पूनम गुप्ता आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *