126 एपिसोड प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को जनपद में लोगों ने सुना

126 वा प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को जनपद में लोगों ने सुना

गणेश सिंह युग वैभव हमीरपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात का 126 वां एपिसोड का प्रसारण आज जनपद में लोगों ने 11:00 बजे उत्साह से सुना भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील पाठक ने स्वयं मंडल कुरारा के कुसमरा गांव के बूथ संख्या 71 बूथ अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के आवास में मन की बात कार्यक्रम को सुना इसी प्रकार सुमेरपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में सभी बूथों तक इस कार्यक्रम को सुना गया सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे के आवास में जिला महामंत्री रोहित शिवहरे जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव राधे शुक्ला की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री जी ने कहा लोकल का बोकल ,स्वयं के द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें खादी के उपयोग करने पर जोर दिया स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं आत्मनिर्भर पर जोर दिया देश की बेटियों का जो परचम लहरा रहा है उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस कार्यक्रम को जिले में सभी मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *