जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, बिजनौर रोड, लखनऊ का किया प्रेरक भ्रमण

जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, बिजनौर रोड, लखनऊ का किया प्रेरक भ्रमण

लखनऊ, दिनांक: __27.09.25

जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने एक यादगार और शिक्षाप्रद फील्ड विजिट के तहत सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, बिजनौर रोड, लखनऊ का भ्रमण किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप सेंटर, श्री चितरंजन महापात्रा एवं उनकी टीम ने सभी प्रतिभागियों का हृदयपूर्वक स्वागत किया।

श्री महापात्रा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रतिभागियों को सीआरपीएफ और आरएएफ की कार्यशैली, उनके कर्तव्य एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समय का पालन, मानसिक एवं शारीरिक फिटनेस सफलता की आधारशिला हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अच्छे लोगों के साथ रहने से सकारात्मक सोच और अच्छे कर्म उत्पन्न होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को जीवन में ईमानदारी, निरंतर आत्म-विकास और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

डीआईजी महोदय के मार्गदर्शन से प्रतिभागियों में उत्साह और जोश का संचार हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जब हम किसी सही मार्ग का अनुसरण करते हैं और कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो सफलता स्वतः ही प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए उत्तम नाश्ता और दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया गया, जिसे सभी ने सराहा। यह फील्ड विजिट न केवल एक शैक्षणिक अनुभव रही, बल्कि युवाओं के जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला भी अवसर साबित हुई।

इस प्रकार, तीसरे दिन की यह गतिविधि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा और सीख का एक अनमोल अनुभव रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *