आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में वांछित चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, चालान

आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में वांछित चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, चालान

संवाददाता मधुबन
मधुबन। स्थानीय पुलिस को रविवार को एक बड़ी अहम सफलता हाथ लगी। पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में वांछित चल रहे चार आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा जनपद में लूट,चोरी, माफियाओं व वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी व अपराध के रोकथाम, जुर्म जरायम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मधुबन प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के कुशल नेतृत्व में मय हमराह का. संदीप यादव,पंकज यादव, अरविंद कन्नौजिया, नीरज यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 7 सितंबर 2025 को पीड़िता हरिया देवी पत्नी सुरेश राजभर निवासी भेड़वरा होशियार ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण में थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच करने पर प्रकाश में आए वांछित चल रहे श्रीराम यादव पुत्र स्व जोधन यादव, अरविंद पुत्र सुमेर यादव, अजय यादव पुत्र अरविंद यादव,ओम प्रकाश यादव पुत्र अक्षय लाल यादव को पुलिस ग्राम मूंड़ाडार मनियार श्रीराम यादव के दरवाजे से रविवार की सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर गिरफ्तार कर थाने लाई। और संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *