हॉकी खिलाड़ी शशि कला का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर पद और आरिका का खेलों इंडिया में चयन

हॉकी खिलाड़ी शशि कला का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर पद और आरिका का खेलों इंडिया में चयन

– दोनों बहनों के चयन होने पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

मऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की महिला हॉकी खिलाड़ी शशि कला का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। छोटी बहन कु आरिका का खेलों इंडिया में चयन एवं राष्ट्रीय चैम्पियन शीप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर जिलाधिकारी द्वारा दोनों बहनों को सम्मानित किया गया। शशि कला एवं आरिका दोनों बहनें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की खिलाड़ी ऑफिसर्स कॉलोनी भुजौटी की निवासी हैं।
वरिष्ठ प्रशिक्षक हॉकी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों ही बहनें हॉकी की होनहार खिलाड़ी रही, इनको खेल के प्रति जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी उसको खेल के भावना से अमल करती थी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि कु आरिका के खेलो इंडिया में चयन होने पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 20 हजार रूपये का फैलोशिप भारतीय टीम की तैयारी के लिए दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने भी शुभकामनाएं दी। निदेशक लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल मुरलीधर यादव, हॉकी प्रशिक्षक संजय सिंह, ओलंपिक संघ अध्यक्ष आनंद सिंह, हॉकी प्रशिक्षक मोइन अहमद, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, रीमा, सोनिया कुमारी, पिता रामप्यारे सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा दोनों बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *