हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा हमीरपुर। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से लखनऊ में भाजपा हमीरपुर के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद में विकास से सम्बंधित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की व विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन दिए।

हमीरपुर में प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल के शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ कराए जाने हेतु आग्रह किया। कुपरा-बेरी के मध्य बेतवा नदी में नवीन पुल की स्वीकृति हेतु आग्रह किया।सुमेरपुर मौजे की शीघ्र चकबंदी कराए जाने हेतु आग्रह किया।सुमेरपुर में पी.एच.सी.सेण्टर को उच्चीकृत किये जाने की मांग की। सुमेरपुर में स्टेडियम हेतु, मौदहा में बस स्टॉप हेतु, सिसोलर से भुलसी मार्ग का चौड़ीकरण हेतु, परसदवा डेरा से भुलसी तक सड़क निर्माण हेतु, भुलसी केन नदी में नवीन पुल निर्माण हेतु, मुस्करा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने हेतु, कुरारा ब्लाक के ग्राम जखेला में नवीन जूनियर हाईस्कूल खुलवाए जाने के सम्बन्ध में, हमीरपुर में यमुना नदी व बेतवा नदी पर बन रहे पुल की धीमी प्रगति पर चर्चा कर कार्य में तेजी लाने हेतु आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रोहित शिवहरे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चक्रवर्ती शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, योगेन्द्र दीक्षित, अनुप सिंह, जितेन्द्र पाल, मनोज धुरिया, शक्ति चौरसिया, महेन्द्र शुक्ला, सत्यप्रकाश राजपूत, रामआसरे राजपूत, रामऔतार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *