” जीवन में किस बात का अहंकार ? “

एक बार अमेरिका में कैलिफोर्निया की सड़कों के किनारे पर एक बुजुर्ग आदमी को पुलिसवाले पकड़कर उनके घर लाये और उन्हें उनकी पत्नी के हवाले करते हुए निर्देश दिया कि वो शख्स का  अच्छे ढंग से ध्यान रखें और उन्हें घर से बाहर न निकलने दें  ! वास्तव में वो बुजुर्ग बिना बताये कहीं भी और किसी भी वक़्त घर से बाहर निकल जाते थे और खुद को भी नहीं पहचान पाते थे  !

बुजुर्ग की पत्नी ने पुलिसवालों को शुक्रिया कहा और अपने पति को प्यार से संभालते हुए कमरे के भीतर ले गयीं  ! पत्नी उन्हें बार –बार समझाती रहीं कि तुम्हें अपना ध्यान रखना चाहिए  ! ऐसे बिना बताये घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए  ! साथ ही तुम्हें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने की कोशिश करनी चाहिए  ! वो बुजुर्ग किसी ज़माने में अमेरिका की जानी– मानी फिल्मी हस्ती थे  ! लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते थे  ! उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि उसी के दम पर वो राजनीति में पहुंचे और दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बनकर उभरे तथा एक समय वो अमेरिका के  रास्ट्रपति बने नाम था रोनाल्ड रीगन  !

रीगन अपने समय के अमेरिका के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक थे  ! रास्ट्रपति  पद से हटने के कुछ दिनों बाद उन्हें अल्जाईमर की शिकायत हुई और धीरे– धीरे वो अपनी याददाश्त खो बैठे  ! शरीर था लेकिन यादें नहीं थी  ! वो भूल गए कि एक समय था  , जब लोग उनकी एक झलक पाने को तरसते थे  ! वो भूल गए कि उनकी सुरक्षा दुनिया की सबसे बड़ी चिन्ता थी  !  रिटायरमेंट के बाद वो सब भूल गए  ! यह अमेरिका की घटना थी तो बात सबके सामने आ गई कि कभी दुनिया पर राज करने वाला यह शख्स जब यादों से निकल गया, तो वो वह नहीं रहा, जो था  ! मतलब उसका जीवन होते हुए भी खत्म हो गया था  !  इसलिए जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए क्यों कि यहाँ कुछ भी टिकाऊ नहीं है  !

 

——-  राम कुमार दीक्षित, पत्रकार, पुणे, महारास्ट्र  !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *