” अच्छा जीवन जियें “

नियंत्रण में रखें—-  प्रार्थना के समय अपने दिल को,

नियंत्रण में रखें—– खाना खाते समय पेट  को  ,

नियंत्रण में रखें—– किसी के घर जाएं तो आँखों को,

नियंत्रण में रखें—– महफ़िल में जाएं तो ज़ुबान को,

नियंत्रण में रखें—– पराया धन देखें तो लालच को  ,

भूल  जाएं  ——-  अपनी  नेकियों को,

भूल  जाएं ——- दूसरों की गलतियों को,

भूल  जाएं—- अतीत की कड़वी यादों को  ,

छोड़  दें ——–  दूसरों को नीचा दिखाना  ,

छोड़ दें  ——–  दूसरों की सफलता से जलना  ,

छोड़  दें —–  दूसरों  के धन की चाह रखना  ,

छोड़ दें  ——-  दूसरों की चुगली करना  ,

यदि आपके फ्रिज़ में भोजन है  , शरीर पर कपड़े हैं  , घर के ऊपर छत है और सोने के लिए जगह है तो आप संसार के 75℅  लोगों से ज्यादा धनी हैं  ! यदि आपके पर्स में पैसे हैं और आप कुछ बदलाव के लिए कहीं भी जा सकते हैं, जहाँ आप जाना चाहते हैं तो दुनिया के 18℅ धनी लोगों में शामिल हैं  ! यदि आप आज पूर्णतः स्वस्थ होकर जीवित हैं तो आप उन लाखों लोगों की तुलना में सौभाग्यशाली हैं जो इस हफ़्ते जी भी न पाएं  !  इसलिए परमात्मा को प्रतिपल धन्यवाद दीजिये कि उनकी कृपा हमारे सबके ऊपर  प्रतिपल बरस रही है  !  जीवन जीने का सच्चा अर्थ  दुःखों की शिकायत करने में नहीं है बल्कि विश्व नियंता को  हमेशा धन्यवाद  देने में है  !

 

——  राम कुमार दीक्षित, पत्रकार, पुणे, महारास्ट्र  !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *