रियांशी दीक्षित 8 साल की एक होनहार और उत्साही लेखिका हैं, जो पुणे के यूरो स्कूल, खराड़ी में कक्षा 3 की छात्रा हैं। रियांशी को नई जगहों की खोज करना, यात्रा करना और अपनी कल्पनाओं को कागज़ पर उकेरना बेहद पसंद है। उनकी रुचि चित्रकारी में भी है, जहाँ वे अपनी यात्राओं के अनुभवों को खूबसूरत चित्रों के माध्यम से जीवंत करती हैं।
यह उनकी पहली पुस्तक है, जिसमें उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय सफर – मलेशिया की यात्रा के रोमांचक अनुभवों को साझा किया है। इस पुस्तक में रियांशी ने अपने यात्रा के पलों को सरल शब्दों और बच्चों की मासूम नजरों से बयां किया है। चाहे वह ऊंची-ऊंची इमारतों की चमक हो, मॉल्स की रौनक हो, या प्राकृतिक खूबसूरती में बसे मलेशिया के समुद्र तट, जंगल और पक्षी अभयारण्य – रियांशी ने अपने अनुभवों को इतनी खूबसूरती से लिखा है कि हर पाठक खुद को उस यात्रा का हिस्सा महसूस करेगा।
रियांशी का मानना है कि यात्रा करने से हमें नई जगहों के साथ-साथ अलग-अलग संस्कृतियों और लोगों को समझने का मौका मिलता है। उनकी इस पुस्तक से यह साफ झलकता है कि उन्होंने छोटी उम्र में ही सीख लिया है कि दुनिया को जानना और समझना कितना जरूरी है।
रियांशी भविष्य में और भी किताबें लिखने का सपना देखती हैं और उनके इस पहले प्रयास को सभी पाठकों का ढेर सारा प्यार और समर्थन मिले, यही उनकी इच्छा है। रियांशी दीक्षित की पहली किताब ‘My Passport Got Stamped’ को पढ़ने और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए इस लिंक पर जाकर किताब खरीदें। आपका समर्थन उन्हें और लिखने के लिए प्रोत्साहित करेगा!” https://www.bribooks.com/bookstore/my-passport-got-stamped
- ———- राम कुमार दीक्षित, पत्रकार, पुणे, महारास्ट्र !