” तो फिर नहीं होगी आपको एसिडिटी “

बदलती जीवनशैली के कारण एसिडिटी होना आम बात है  ! गलत खानपान, धूम्रपान, चाय, काफी और कैफ़ीन — युक्त  पदार्थों का अत्यधिक सेवन खाना खाकर सो जाने और  लम्बे समय तक भूखे रहने के कारण एसिडिटी की समस्या आती है  ! इसके अलावा ज्यादा मिर्च मसालेदार भोजन, कम पानी पीने, जंक फूड खाने से भी एसिडिटी बढ़ती है  ! एसिडिटी के लक्षण हैं  खट्टी डकारें , गले में जलन एवं पेट दर्द  .

ऐसे करें बचाव

1—-  खाने में मट्ठे और दही को शामिल करें  ! प्रतिदिन खूब पानी पियें  ! चाय, कॉफी, के बजाए हर्बल चाय पियें

2—-  खाने में केले, तरबूज और खीरे को  शामिल करें

3—-  तरबूज का जूस एसिडिटी में बहुत फायदेमंद होता है  !

4—– सोने से दो तीन घंटे पहले खाना खायें  ! लम्बे समय तक भूखे न रहें  ! अचार  चटनी और सिरके का सेवन न करें  !

5——  पानी में कुछ पुदिने की पत्तियाँ उबाल लें  , फिर ठंडा कर लें  ! खाना खाने के बाद इस पानी को पियें  !

6—-   लौंग चूसने से भी आराम मिलता है  !

7—–  गुड़  , बादाम  , दही  और केला एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाते हैं  !

8——  खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पियें  बल्कि एक घंटे बाद पानी पियें   !

9—–  अपने आहार में फलों को शामिल करें  !

10——  खाना खाने में सावधान रहें  ! भूख से अधिक खाना न खाएं   !

 

———–  राम कुमार दीक्षित, पत्रकार  , पुणे  , महारास्ट्र !

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *