कलश यात्रा के साथ सरीला में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज नेशले मार्केट में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

 

हमीरपुर/सरीला। सोमवार को नेशले मार्केट से कलश यात्रा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भी आरंभ किया गया। पूरे नेशले मार्केट को आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे नगर में उत्सव का माहौल बन गया।
कलश यात्रा में दर्जनों घोड़े, डीजे, भांगड़ा, बैंड-बाजा शामिल रहे। नगर की माताएं, बहनें एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नेशले मार्केट से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः नेशले मार्केट पहुंचकर संपन्न हुई। श्रीशल्लेश्वर विद्यालय, शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं की सहभागिता ने यात्रा को और भी भव्य बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कथावाचक पं. रमाकांत कौशिक जी महाराज (झारखंड, नगाराघाट) द्वारा कराया जाएगा। कथा के परीक्षित नेहा एवं विक्रम सिंह यादव रहे। कथा का आयोजन 9 से 14 फरवरी तक नेशले मार्केट में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान रात में नेशले मार्केट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी।
इस अवसर पर तहसीलदार राममोहन कुशवाहा, कानूनगो महेश, नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी, अरुण राजपूत, सभासद अरविंद महाराज, विशाल शर्मा, राजाराम यादव, चरण सिंह यादव, बउआ विश्वकर्मा, रामकुमार कर्ण, नरेंद्र, भारत यादव, राम सिंह नन्ना, रामस्वरूप दादी, राजेंद्र भाई जी,पवन प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, रामकुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *