जिलाधिकारी के विजनरी नेतृत्व में हमीरपुर ने स्थापित किए सफलता के नए आयाम, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

 

हमीरपुर, ।जिलाधिकारी हमीरपुर के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर अनुश्रवण और विकास कार्यों के प्रति उनकी संवेदनशीलता के फलस्वरूप जनपद ने जनवरी 2026 की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मूल्यांकन सूची में 94 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। जिलाधिकारी द्वारा विकास और राजस्व दोनों विभागों की योजनाओं का स्वयं सूक्ष्मता से निरीक्षण करने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने का ही परिणाम है कि जनपद ने दर्जनों महत्वपूर्ण योजनाओं में 10 में से 10 पूर्ण अंक अर्जित कर ‘ए’ ग्रेड हासिल किया है। जिलाधिकारी की ‘जीरो टॉलरेंस’ कार्यशैली ने जनपद को प्रदेश के अग्रणी जिलों की श्रेणी में मजबूती से स्थापित कर दिया है।

जनपद की इस गौरवशाली उपलब्धि में उन योजनाओं का विशेष योगदान रहा है जिनमें शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। ऊर्जा एवं अवस्थापना के क्षेत्र में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पुलों व नई सड़कों का निर्माण तथा उनका बेहतर अनुरक्षण सुनिश्चित किया गया है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, बीज एवं कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मत्स्य व अंडा उत्पादन, पशु टीकाकरण, निराश्रित गोवंश संरक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, टेल फीडिंग (रबी) और नहरों की सिल्ट सफाई जैसे कार्यों में जनपद ने 10/10 अंक प्राप्त किए हैं।

सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का प्रदर्शन अनुकरणीय रहा है, जिसके तहत अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग की दशमोत्तर व पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन (आधार सीडिंग सहित) में पूर्ण सफलता मिली है । साथ ही प्राथमिक शिक्षा में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण और माध्यमिक शिक्षा में ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत उत्कृष्ट कार्य हुआ है ।

राजस्व एवं जनसेवाओं के क्षेत्र में जिलाधिकारी के कुशल प्रबंधन से आय, जाति, निवास और सॉल्वेंसी प्रमाणपत्रों का समयबद्ध निर्गमन, एंटी-भूमाफिया अभियान, ई-खसरा (खरीफ व रबी), स्वामित्व डैशबोर्ड, भू-लेख, भू-आवंटन-पट्टा डैशबोर्ड, निर्विवाद उत्तराधिकार और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) में जनपद ने शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज की है । इसके अतिरिक्त डिजिशक्ति, पीएम स्वनिधि, एनएफएसए लाभार्थी प्रबंधन, मंडी आवक, औषधि व खाद्य लाइसेंस प्रक्रिया और पेट्रोल पंपों के सत्यापन जैसे कार्यों में भी जनपद ने पूर्ण अंक अर्जित किए हैं । जिलाधिकारी ने इस सामूहिक सफलता का श्रेय पूरी प्रशासनिक टीम की मेहनत को दिया है और आगामी माह में जनपद को प्रदेश में प्रथम पायदान पर लाने का संकल्प व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *