कार की टक्कर से अधेड़ घायल

कुरारा, हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र में रविवार शाम स्टेट हाईवे पर शकुंतला फिलिंग स्टेशन के पास दावत करके घर आने के लिए साथी के इंतजार में डिवाइडर के किनारे खड़े अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सा ने मृतक घोषित कर दिया।

कुरारा कस्बा के मुख्य बाजार निवासी 55 वर्षीय शैलानी गुप्ता उर्फ शैलेंद्र रविवार शाम करीब 7 बजे अपने साथी मातादीन के साथ स्कूटी से एक निजी नलकूप में दावत करने गए थे और दावत करने के बाद वापस घर लौट रहे थे तभी मृतक स्कूटी लेकर स्टेट हाईवे के किनारे शकुंतला फिलिंग स्टेशन के पास खड़ी कर दी और अपने साथी का इंतजार हाईवे में डिवाइडर के किनारे खड़े होकर करने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तत्काल पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे दो अविवाहित पुत्र छोड़ गए हैं।

थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि स्टेट हाईवे पर खडे अधेड़ को एक कार ने टक्कर मारी थी। घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *