कुरारा, हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र के मंगलपुर–बिलौटा गांव के बीच श्री विष्णु महायज्ञ के अवसर पर 12वीं में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित हुईं।
क्षेत्र के पिपराहादेव बाबा स्थान मंगलपुर–बिलौटा गांव के बीच आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में साक्षी, प्रीति, प्रिंस, अंजलि और अंजू शामिल रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मजबूत आधार है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर अरविंद कुमार (प्रधान), अटल निषाद, युवा नेता जयपाल, पुरान, सुनील, श्याम सुंदर, शशि कुमार, रोहित, अमित कुमार, छत्रपाल और चन्द प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
