कौशांबी के सैनी, लेहदही और कनवार तीर्थ यात्रियों के विश्राम गृह का किया स्थलीय निरीक्षण।

 

लखनऊ!कौशांबी,।  आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कौशाम्बी में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सर्वप्रथम तीर्थ यात्रियों के विश्राम गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने देवीगंज बाईपास सड़क का निरीक्षण करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं यातायात सुगमता की स्थिति का जायजा लिया।

इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ने
सैनी, लेहदही तथा कनवार में यात्री शेड विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि कड़ा धाम जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी यात्री विश्राम स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *