केंद्रीय बजट उत्तर प्रदेश के विकास,रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है।

 

 

लखनऊ!कौशांबी,।  केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता को बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोड मैप प्रस्तुत करता है, इसके लिए उन्होंने मा.प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारने वाला बजट है, गरीब, गांव, किसान और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बजट बनाया गया है। यह सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाला बजट है, इसमें युवा सशक्तिकरण,महिला सशक्तिकरण रोजगार सृजन और कौशल विकास पर फोकस किया गया है।

श्री मौर्य जी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को गति मिलेगी। पर्यटन,धार्मिक स्थलों और टूरिज्म सेक्टर से रोजगार के नए अवसर पैदा होगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं लाई गई हैं,यह नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है, इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।36 जीवनरक्षक दवाओं पर भी शुल्क छूट दी गई है जिससे कैंसर और गंभीर बीमारियों उपयोग होने वाली दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा, बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है जिससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।

जहां पूर्ववर्ती सरकारें पर्यावरणीय विषयों पर प्रायः केवल औपचारिक वक्तव्यो तक सीमित रही, वहीं मोदी सरकार ने जलवायु अनुकूलता के क्षेत्र में निर्णायक कार्यवाही प्रदर्शित की है,साथ ही बड़े ही हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18% की कमी हो गई है।

अंत में कहा की जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं एक साथ काम करती हैं तो अपार अवसर उत्पन्न होते हैं। अमेरिकी द्वारा भारत पर 50 फ़ीसदी की टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है इससे भारतीय व्यापार को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *