इकठौर में शिव स्थापना पर निकली कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

हमीरपुर/राठ। जिले की राठ तहसील अंतर्गत इकठौर गांव में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा गांव हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल रहे, जिनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। महिलाएं सिर पर कलश रखकर भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल हुईं और पूरे उत्साह के साथ शिव भक्ति में लीन नजर आईं। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान डीजे, घोड़ा, बागड़ा और नागिन बैंड आदि सहित अन्य आकर्षक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन के अंत में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गांव के बुजुर्गों और आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भगवान शिव की स्थापना से गांव में सुख-समृद्धि और शांति का वास होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *