संत रविदास जयंती पर सरीला में हुआ हवन-पूजन व गोष्ठी का आयोजन

 

हमीरपुर/सरीला। कस्बा सरीला स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह के समय गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर विधिवत हवन-पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की बालिकाओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात अपराह्न एक बजे से सभा व गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लूराम वर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष भारत प्रसाद ने किया। संत शिरोमणि समिति के अध्यक्ष इंजीनियर प्रभु दयाल वर्मा ने कहा कि संत रविदास महान समाज सुधारक थे, जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की। प्रभुदायल ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का अर्थ बताते हुए कहा कि- अगर आप अपने मन, विचार और कर्म को सही रखते है तो आपको किसी आडम्बर की जरूरत नहीं है और जहां चाहेंगे वही गंगा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी रहे। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष नीलम यादव, बृजेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव वैद्य, शिक्षक राधेलाल, राजू गुप्ता, अरुण राजपूत, डॉ. प्रमोद खरे, इंजीनियर प्रभु दयाल वर्मा, उपाध्यक्ष नंदराम, सब प्रबंधक गया प्रसाद, सदस्य लखनलाल, रामबाबू, प्रमुख वक्ता अजय वाल्मीकि, रिचा वर्मा, लच्छीराम, रामसहाय, श्रीपत यादव, नत्थू नेता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *