भाजपाइयों ने देखा सुना नए बजट का लाइव प्रसारण

हमीरपुर। आज के बजट पर जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ के 3 कर्तव्यों—आर्थिक विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और समावेशी विकास—को समर्पित है। मध्यम वर्ग, युवा और किसानों के हितों को सुरक्षित करने वाला यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में सुना गया बजट का लाइव प्रसारण। जिसमें आगामी बजट को लेकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पेश हुए केंद्रीय बजट 2026 को आज पार्टी सम्माननीय पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के
​इस बजट में विकसित भारत का संकल्प और हर वर्ग के कल्याण की झलक साफ दिखाई देती है। सभी उपस्थित साथियों ने बजट की सराहना की और हर्ष व्यक्त किया। यह बजट हमारे देश और क्षेत्र की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा!
इस लाइव प्रसारण में जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीलम बाजपेई, राधा चौरसिया, राजकुमार शुक्ला, विनय मिश्रा, इंद्रप्रकाश बाजपेई उपस्थित रहे। छानी में पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी ब्रजकिशोर गुप्ता की उपस्थिति में बजट का लाइव देखा गया।
इसी प्रकार सुमेरपुर ब्लाक के सभागार में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति की उपस्थिति में बजट का प्रसारण सुना गया। जहां पर ब्लाक प्रमुख जयनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, भार्गव मिश्रा, गीता ओमर, श्याम धुरिया, अशोक सिंह, रबी गुप्ता, शरद चंदेल, अंकित सिंह, अजित गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *