मुस्करा में हुआ विशाल संत सम्मेलन का आयोजन का शुभारंभ

हमीरपुर/मुस्करा। कस्बा मुस्करा के जैतमाल आश्रम में पहली बार विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक एवं
जैतमाल आश्रम के महंत संत दिनेश मुनि के नेतृत्व में 31 जनवरी को एक विशाल शोभायात्रा कस्बा मुस्करा चार थोक मुहाल की यज्ञशाला से उठकर मंडी बाजार बस स्टॉप होते हुए 3 किलोमीटर दूर जैतमाल आश्रम में समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में दर्जनों घोड़ा, बाजे, डीजे, बैंड सॉन्ग, तमाशा के साथ महिलाएं पुरुष व सैकड़ों की संख्या में संत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए प्रमुख श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण भ्रमणशील मंडल प्रयागराज के महामहिम श्री श्री 108 अद्वेततानंद जी महाराज ने बताया कि उनका उद्देश्य जगह-जगह भ्रमण करके समाज को जगाना है। सनातन धर्म को मजबूत करना है। उन्होंने उदासीन अखाड़ा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पूर्वजों ने 400 वर्ष पूर्व इस उदासीन अखाड़ा का गठन किया था। इसका उद्देश्य जगह-जगह नगर व समाज के लोगों को जगाना है। हमें अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति और शास्त्रों के प्रति लोगों को समझाना है। उनके साथ इस कार्यक्रम में मुकामी महंत गोमती दास दयालपुर हरियाणा, श्री महंत रामदास वृंदावन, श्री महंत बलभद्र दास जी मौदहा आश्रम से आए हैं। इनके अलावा अन्य कई विद्वान साधु संत आए हैं। अभी और संत महात्मा आएंगे। इस अखाड़ा की भ्रमण मंडली में अपने निजी साधनों में आवास, पंडाल, बिस्तर आदि सारी व्यवस्थाएं लेकर उनके ट्रक साथ में आये हैं।
महंत जी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की 1 तारीख माघी पूर्णिमा के दिन विशाल भव्य पूजन का कार्यक्रम जैतमाल आश्रम में किया गया। आगामी 5 तारीख तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 11:00 बजे तक पाठ होगा। दिन में 3:00 बजे से 6:00 बजे तक संतों के प्रवचन हुआ करेंगे। 5 तारीख को विशाल पूजन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात 6 तारीख को बाहर से आए सभी संतों की टोली सहूरपुर जनपद बांदा के लिए जैतमाल आश्रम मुस्करा से प्रस्थान कर जाएगी। जैतमाल आश्रम में आयोजित प्रथम बार इस तरह के कार्यक्रम से लोग काफी उत्साहित हैं। क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं।
मुस्करा में निकली इस शोभायात्रा में थाना अध्यक्ष मुस्करा योगेश तिवारी दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *