तहसीलदार सरीला बनाए गए रविन्द्र पाल, संभाला पदभार

हमीरपुर/सरीला। तहसील सरीला को नए तहसीलदार मिल गए हैं। हमीरपुर से स्थानांतरित होकर आए रविन्द्र पाल ने शनिवार तहसीलदार के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान तहसीलदार ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को पारदर्शी और त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि अब तक तहसीलदार का कार्यभार नायब तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *