तोड़ी गई सीसी निर्माण कराने की मांग

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पारा गांव में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सीसी तोड़कर पाइप डालकर सीसी मरम्मत कार्य भूल जाने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तोड़ी गयी सीसी निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

विकासखंड क्षेत्र के पारा गांव के शिवम तिवारी, रणधीर सिंह, रूशल सिंह,भूपल सिंह, प्रेम प्रकाश तिवारी, सत्यम भारती, श्यामेंद्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नमामि गंगे द्वारा हर घर नल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी गई। सीसी निर्माण कार्य आज तक मरम्मत नहीं किया गया है। जिससे आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नमामि गंगे के अवर अभियंता से कई बार शिकायत करने के बाद ठेकेदारों ने सीसी मरम्मत कार्य मे घटिया कार्य करने से 15 दिन में सीसी अपने पुराने रूप में पहुंच गयी। जिससे लोगों को आवागमन करने में व वाहन निकालने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खोदी गई सीसी की मरम्मत की मांग की है जिससे गांव के ग्रामीणों के आवागमन करने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नमामि गंगे के अवर अभियंता विदुर कुमार ने बताया कि उक्त सीसी में कार्य कराया गया था गांव के ग्रामीणों द्वारा कार्य करने के बाद उक्त रास्ते से वाहन निकालने लगे थे व नाली का पानी आने से मरम्मत कार्य कराया गया खराब हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *