20 लाख की लागत से बनेगा श्मशान गृह

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर एक में 20 लाख की लागत से बनेगा श्मशान गृह, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन इससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।

कस्बा के वार्ड नंबर एक मे लोगो को अंतिम संस्कार करने के लिए दूर जाना पड़ता था वही समस्या के समाधान के लिए नगर अध्यक्ष अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने भूमि पूजन किया और इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य का शुभारंभ कराया। इस श्मशान गृह के निर्माण से वार्ड नंबर–1 के लोगों को अब दूर-दराज़ क्षेत्रों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। अपने ही क्षेत्र में सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने बताया कि वार्ड वासियों की मांग पर श्मशान गृह का भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया जा रहा है. इस मौके पर सोनू कबीर, अनुरुद्ध पांडे, सभासद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *