लखनऊ: रविंद्रालय में नेशनल शिक्षा निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘Constellia’ भव्य रूप से सम्पन्न

 

लखनऊ।नेशनल शिक्षा निकेतन स्कूल, आलमबाग का वार्षिक उत्सव “Constellia” रविंद्रालय, लखनऊ में भव्य एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और देशभक्ति भाव का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर लखनऊ अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रिचा मिश्रा, स्थानीय पार्षद आदर्श मिश्रा, सेवानिवृत्त आईपीएस उमेश श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री डॉक्टर ज्योत्सना श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त डीआईजी कारागार शरद कुलश्रेष्ठ तथा जेल अधीक्षक धीरज कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, समूह गीत सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ संस्कारों पर दिए जा रहे जोर की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *