लखनऊ।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, पोस्ट ऑफिस–आई.आई.एम., उमरभारी, लखनऊ में 01 फरवरी 2026, रविवार को वार्षिक समारोह “प्रिज़मैटिका–2026” हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के फाउंडर मैनेजर राजेश यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ यादव द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश शुक्ला (विधायक, भाजपा) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण सिंह उर्फ गप्पू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, हास्य-व्यंग्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों और अभिभावकों ने सराहा। एल.के.जी. से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समारोह के दौरान 97 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


