त्रिवेदीगंज बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र खंड त्रिवेदीगंज जनपद बाराबंकी में पंचशील शांति शिक्षा निकेतन गनहरी में संस्थापक स्वरूप चंद मिश्र द्वारा बसंतोउत्सव पर सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूप में लोकप्रिय विधायक दिनेश रावत विधानसभा हैदरगढ़ तथा नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी हैदर गढ़ ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा एडवोकेट प्रवीण सिंह प्रधान ताराचंद नरदही अरुण शुक्ला लवकुश पांडे सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्यों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मां भगवती वीणा वादिनी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर सहभागिता निभाई। तथा बच्चों पर मां भगवती वीणा वादिनी देवी की कृपा सदैव बनी रहे आशीर्वाद मांगा।
विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अनेक उत्तम रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ व स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिवादन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुधांशु मिश्र हरि ओम मिश्रा शशांक मिश्रा ने अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। ततपश्चात प्रसाद का भी वितरण किया गया इस भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य
स्वाति सिंह आशीष कुमार साहू गोविंद प्रसाद सिंह शिवम वर्मा सौरभ पांडे मुस्कान
चौरसिया पूजा वर्मा हिमांशी बोस्की वर्मा दीपा द्विवेदी शिवानी सिंह कविता सिंह अनुष्का सिंह दिव्यांशी शुक्ला सौम्या बाजपेई
का उत्तम नेतृत्व सराहनीय रहा।
पहुंचे गणमान्यो ने कार्यक्रम की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उपरोक्त विधालय के छात्र – छात्राएं सदैव प्रगतिशील मार्ग पर आगे बढ़े। और उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हुए अपने शिक्षा क्षेत्र में शिखर पर पहुंचने का काम करें।


