हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ में बसंत पंचमी के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ में पूर्व प्रधानाध्यापक आशा देवी गुप्ता द्वारा स्थापित मां सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता द्वारा पूजा अर्चना करके मां सरस्वती से जगत कल्याण के लिए विद्या, विनय, विवेक के आशीर्वाद की कामना की गई। इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विभोर गुप्ता, अधिवक्ता सोमिल शुक्ला, अधिवक्ता सुनील तिवारी, नगर अध्यक्ष आलोक तिवारी, भाजपा नेता विकास पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी व राजकुमार सोनी, सुधीर जायसवाल, भाजपा नेता पंकज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक राम शंकर श्रावण शुक्ल,शैलेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र अशोक मिश्रा, ललित मोहन पांडे, देवानंद पांडे, अनूप कुमार सिंह, वशिष्ठ पांडे,प्राथमिक शिक्षा संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मौर्य, पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, ओमप्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार कुलदीप सोनी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


