हवाई हमले अथवा अन्य आपात स्थिति के समय बचाव के प्रति जागरूकता

 

ब्यूरो ओमप्रकाश श्रीवास्तव

बाराबंकी। शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर दिनांक 23.01.2026 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर जनपद बाराबंकी में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड-2 पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य आम नागरिकों को हवाई हमले अथवा किसी भी अन्य आपात स्थिति के समय बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। 23 जनवरी सायं 6:00 बजे चेतावनी सायरन बजते ही ब्लैक आउट की प्रक्रिया आरम्भ हुई जिसके अन्तर्गत सम्बंधित क्षेत्रों की लाईटें बन्द कर दी गयीं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशानुसार हवाई हमले से बचाव हेतु ब्लैक आउट मॉकड्रिल को नागरिक सुरक्षा, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, पुलिस, स्वास्थ्य, रेड क्रास, विद्युत, अग्निशमन और होमगार्ड आदि सभी विभागों के द्वारा सम्मिलित रूप से सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), स्वास्थ्य अधिकारी, रेड क्रास, विद्युत, अग्निशमन, होमगार्ड, पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी स्टेक होल्डर्स और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर मॉक ड्रिल समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *