राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित एवं अनेक राष्ट्रीय भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं में देश के सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीतने वाले दंगल टीवी के प्रधान संपादक विश्वंभर नाथ तिवारी को उत्तराखंड स्थित श्री गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया साथ ही हिंदी वादविवाद प्रतियोगिताओं में उनकी अविस्मरणीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान पर इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव,देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं अन्य गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई दी।
