करियारी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ

हमीरपुर/सरीला। सरीला क्षेत्र के करियारी गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गांव के रामजानकी मंदिर से बैंड-बाजे के साथ प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए सहभागिता की। पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। यात्रा के समापन के पश्चात वृंदावन से पधारीं कथा व्यास प्रियांशी (प्रतिमा तिवारी) ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रथम दिन की श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया।
आयोजकों ने बताया कि कथा में परीक्षित की भूमिका बाबूराम द्विवेदी अपनी पत्नी रानी के साथ निभा रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। कथा सप्ताह की पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *