लापता युवक की लाश नहर में मिली

हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के सटे गांव जासेपुर से एक युवक 15 जनवरी की शाम ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकला था और रहस्य में तरीके से लापता हो गया था जिसकी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला । लापता की पत्नी सबा बानो ने स्थानीय पुलिस को तहरीर के माध्यम से मदद की गुहार लगाई थी । सूत्रों के मुताबिक प्रशासन की लापरवाही कहें या कुछ और? किन्तु लापता युवक नहीं मिला। आपको बता दें कि दिनांक 22 जनवरी को सायं 4 बजे किसी के शौच जाने वाले व्यक्ति से सूचना मिली कि अंसारी गांव से जाने वाली हैदरगढ़ सिंहपुर रजबहा नहर में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी गई। उपरोक्त सूचना से सैकड़ो राहगीर वह ग्रामवासी इकट्ठा हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस व कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने अब्दुल हफीज (पहलवान) उम्र 38 पुत्र रफीक ग्राम जासेपुर थाना कोतवाली हैदरगढ़ के रूप में पहचान करवाई। ग्रामीणों के मुताबिक अगर तहरीर देने के बाद नहर बंद करवा कर अगर तलाश करवाई जाती तो शायद मृतक पहलवान जिंदा है मुर्दा पहले ही मिल गया होता। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पहलवान के पत्नी एवं एक ही विकलांग संतान है। उपरोक्त की लाश को पुलिस ने जासेपुर गांव के प्रधान आसिफ व उनके परिजनों के सामने पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बाराबंकी भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *