श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण के आठ विवाह का अलंकृत वर्णन

 

हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र ग्राम कनवा में हो रही प्रत्येक वर्ष की भांति सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पंडित स्वयं प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से धारा प्रवाह वर्णन में कथा के अंतिम दिन प्रथम बेला में श्री कृष्ण भगवान के आठ विवाहों का अलौकिक अलंकृत वर्णन किया गया। एवं अन्य श्री कृष्ण की तमाम मार्मिक कथा सुनाई गई। उपरोक्त कथा के यजमान श्रीमती मनीषा सिंह पत्नी
अनिल सिंह तथा विवेक सिंह अंशु सिंह अंकित सिंह राज सिंह एवं क्षेत्रीय तथा दूर दराज से आए हुए सैकड़ो की संख्या में श्रोता कथा सुनकर अनंत भाव विभोर हो गए कथा के उपरांत दिव्य आरती एवं दिव्य प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *