नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई में 15 पहुंचे, 12 ने प्रस्तुत किए साक्ष्य

 

हमीरपुर/सरीला। हमीरपुर जिले के विधानसभा राठ के अंतर्गत तहसील सरीला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सुनवाई बुधवार को आयोजित की गई। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार सरीला राम मोहन कुशवाहा ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तहसीलदार कक्ष में सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान धौहल बुजुर्ग गांव के कुल 15 मतदाता उपस्थित हुए, जिनमें से 12 मतदाताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए। वहीं, तीन मतदाता साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके, जिन्हें पुनः सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि तहसील सरीला में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत नो मैपिंग में चिह्नित 10,878 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह नोटिस 10 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बीएलओ के माध्यम से वितरित कराए जा रहे हैं, जिनमें मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर सुनवाई हेतु उपस्थित होना अनिवार्य है। सुनवाई के दौरान आर.के. निर्वाचन रघुकुल द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *