स्व० पुण्यआत्मा भानुप्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

ब्यूरो ओमप्रकाश श्रीवास्तव

बाराबंकी । 20 जनवरी जनपद के विकासखण्ड हैदरगढ़ क्षेत्र के ओहरामऊ पंचायत में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक हजार से अधिक असहाय गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण समारोह का आयोजन कर कंबल का वितरण किया गया। इस कंबल वितरण समारोह में समस्त ग्राम पंचायत के अलावा आसपास के गांव से भी गरीब वह जरूरतमंद लोग पहुंचे और प्रधान प्रतिनिधि श्री सिंह ने उन्हें सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान किया साथ ही सभी लोगों को जलपान भी कराया गया। कंबल वितरण के दौरान समाज के संभ्रांत व्यक्तियों और पत्रकारों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान श्री सिंह ने बताया कि वे अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए पिछले 16 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते चले आ रहे हैं।
उन्होंने समाज के सभी व्यक्तियों से अपनी क्षमतानुसार गुजारिश की कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हम हमारा परिवार प्रयासरत है और भविष्य में भी रहेगा । श्री सिंह ने यह भी कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पहले वे मकर संक्रांति पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन करते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों से वे अपने पिता की पुण्यतिथि पर यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जीवन पर्यंत कंबल वितरण जारी रखने का भी संकल्प लिया।
इसी क्रम में सुश्री प्रगति सिंह सूर्य प्रताप राजन सिंह रणविजय पिंकू सिंह,दिनेश प्रताप सिंह अभूतपूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह गुड्डू गगन सिंह उत्तम सिंह रुद्राक्ष प्रताप सिंह अभय नाथ त्रिपाठी आचार्य अवधी भाषा के सम्राट रामायणी जी एवं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सभी पत्रकारों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह पुण्य आत्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *