हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ नगर पंचायत के सटे गांव अंसारी में गुड्डू धोबी के घर पर एक विशाल जीव दिवाल की टांड़ के ऊपर देखा गया जिससे परिवारी जनों में भय व्याप्त हो गया पारिवारी जनों की चीख पुकार से कुछ ग्रामीण व मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी क्रम में राजा के कोट पर अर्थात बंजर जमीन के मैदान पर विशालकाय अजगर देखा गया दर्जनों ग्रामीण काफी देर तक तमास गीन बने रहे। इतने में ही पहुंचे समाजसेवी रमन पांडे ने पत्रकारों को व वन विभाग को जानकारी दी मौके पर तत्काल वन विभाग की टीम ने पहुंचकर दोनों जंगली जंतुओं को कब्जे में लेकर दूरदराज के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया।
