राजकीय हाईस्कूल बौखर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हमीरपुर/सरीला। सरीला क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बौखर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजमाता शैफाली कुंवर सिंह सरीला रहीं। उनके साथ कुंवर जितेंद्र सिंह सरीला भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्रा निधि एवं रोशनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत गीत पर छात्राएं रितिका, अनामिका एवं अंजना के नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं ‘अनपढ़ बीबी’ नाटक की रोचक प्रस्तुति ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
मंच संचालन विद्यालय के अध्यापक विपुल कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप कुमार गौतम एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सोनी ने बच्चों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गांव से बड़ी संख्या अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *