अविरल सुपुत्र सपा नेता गोप के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शानदार पार्टी का आयोजन सम्पन्न


ओमप्रकाश श्रीवास्तव

बाराबंकी। दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के लखपेड़ाबाग स्थित मलिक मैरेज लॉन में हाईकोर्ट के एडवोकेट फारूक अय्यूब साहब के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी के बड़े सुपुत्र युवा नेता अविरल कुमार सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया।
मशहूर शायर सगीर नूरी जी के कुशल संचालन और जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद जी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह जी और सदर विधायक सुरेश यादव जी ने उपस्थित होकर 6 जरूरतमंद लोगों को सायकिल वितरण किया।
इस मौके पर दयानंदनगर मस्जिद के इमाम और मुअज्जिन को माला अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही फारुक अय्यूब साहब ने आए हुए अतिथियों अरविन्द कुमार सिंह जी,सदर विधायक सुरेश यादव जी जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद जी,अविरल सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता फराजुद्दीन किदवई जी,चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा जी,बार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा जी,महामंत्री रामराज यादव जी,चेयरमैन रेहान कामिल,मो इरशाद कमर,इमरान खान,सांझी विरासत के सरबराह परवेज अहमद,तारिक किदवई,उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू,करवाने इंसानियत संस्था के सदर तारिक जिलानी,हुमायूं नईम खान,फजल इनाम मदनी,ताज बाबा राईन,आदि तमाम लोगों को समाज में अच्छे कार्यों  के लिए माला पहनाकर अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी तमाम शख्सियत प्रधान,पूर्व प्रधान,पत्रकार, सभासद, बीडीसी,एडवोकेट्स,समाजसेवियों को भी माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया,सभी अतिथियों ने मिलकर युवा नेता अविरल कुमार सिंह का केक काट कर खिलाते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज में बेहतर कार्य करने चाहिए,पूर्व मंत्री जी ने कहा कि अविरल सिंह का जन्मदिन तभी साकार होगा जब आप सब के सहयोग से SIR की कामयाबी के बाद 2027 में गरीबों मजलूमों, किसानों,बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों,महिलाओं,के हमदर्द उत्तर प्रदेश के करोड़ो लोगों की उम्मीद की किरण देश के सबसे युवा यशस्वी नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी जब मुख्यमंत्री बनेंगे तब होगा।
अंत में फारुक अय्यूब साहब ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया और कहा आगे आने वाले वर्षों में इससे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें आप सभी पुनः सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *