बच्चों! नशे का सेवन मत करो नहीं तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी – सन्त उमाकांत जी महाराज

 

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने सतसंग में कहा कि नशे को छोड़ दो, नशा बर्बाद कर दे रहा है। नौजवानों को देखो! जवानी बर्बाद कर दे रहे हैं। ये जो नशे पर रोक नहीं लगा रहे हैं, नशे की गोलियां जो आ रही हैं और गोलियां बेचने वाले जो केमिस्ट कुछ लोग हैं, जो टैक्स दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बहुत टैक्स आ रहा है, इतनी बिक्री हुई दवाओं की और इन्होंने दवाओं का नाम बदल दिया कि यह टॉनिक है, यह ये है और यह वो है, अब उसकी बिक्री ज्यादा हो गई, टैक्स आ गया; ध्यान देना चाहिए इनको।
शराब का जो पैसा आता है, उससे ज्यादा खर्चा तो सरकार का हो जाता है जब दुर्घटना हो जाती है या जो शराब पी कर के कोई घटना कर देता है; व्यभिचार कर दिया, कत्ल कर दिया तो ज्यादा खर्चा हो जाता है।

देश के बुद्धिजीवियों को इस पर विचार करने की जरूरत है

बच्चों! नशे का सेवन मत करो; नहीं तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। आपके साथी छोटे नशे से ही बड़े नशे की आदत डालते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों का साथ ही न करो, ऐसी जगह पर खाने-पीने का ही न रखो कि जिससे स्वास्थ्य खराब हो। बाजार में तमाम मिलावटी चीजें आ गईं और बच्चों-नौजवानों की उसी में आदत बन गई।
बाजार में वे ब्रांड इसीलिए निकाल रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी नाकाम हो जाए; यह उत्पादन करने लायक ही ना रह जाए, बच्चा पैदा करने के लायक ही ना रह जाए और इनकी जनसंख्या कम हो जाए, फिर जब इनकी फौज में लड़ने वाले ही नहीं रहेंगे तो हम इन पर जल्दी कब्जा कर लेंगे।
मान लो विदेश की कोई ऐसी नीति चल रही हो कि इनको ऐसे में फंसा दो कि ये देश और देश सेवा के बारे में कुछ सोच ही ना पावें। इसीलिए देश के बुद्धिजीवियों को सोचने की जरूरत है, समझने की जरूरत है और इस पर विचार करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *