संस्कृति उत्सव में बुंदेलखंडी लोकसंस्कृति की छटा, विजेता कलाकार सम्मानित

 

संवाददाता हमीरपुर। संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व– हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के अंतर्गत आयोजित संस्कृति उत्सव–2025-26 के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में जनपद स्तरीय कलाकार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें तहसील हमीरपुर, राठ, मौदहा और सरीला के कलाकारों ने एकल गायन, समूह गायन, एकल लोकगायन, शास्त्रीय वादन एवं लोकनृत्य जैसी विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने विजेता कलाकारों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को मंच और अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त ने आभार व्यक्त किया और बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागी 17 से 19 जनवरी तक मंडल स्तर पर आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं में तहसील हमीरपुर में सुगम संगीत एकल में पूर्वी तिवारी प्रथम, श्रेया सोनकर द्वितीय और निर्मल बौद्ध तृतीय स्थान पर रहे। तहसील राठ में लोकगायन एकल में खूबचन्द्र ने प्रथम, सरस्वती ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शास्त्रीय वादन एकल में अंश सोनी प्रथम, हर्ष पांचाल द्वितीय और ऋषिराज राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
तहसील मौदहा में लोकगायन एकल में हर्षिता प्रथम, शानू निषाद द्वितीय और रामा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सुगम संगीत एकल में स्तुति ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और ऋषभ शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में अनामिका–आर्या ग्रुप प्रथम, अवनी गुप्ता ग्रुप द्वितीय और श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। जनपद स्तर पर लोकगायन एकल में हर्षिता प्रथम, खूबचन्द्र द्वितीय और सरस्वती तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि सुगम संगीत एकल में स्तुति ने प्रथम, पूर्वी तिवारी ने द्वितीय और श्रेया सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *