तहसील में परिसर में हुआ वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों को किये कंबल वितरित

 

हमीरपुर/राठ। आज नगर के तहसील परिसर में गरीब, असहाय व निर्बल लोगों को सर्दी से बचाने के लिए विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि उनकी केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीब, असहाय व निर्बलों लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। जिसके लिए कई योजनाएं भी संचालित है। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि समाज के पिछली पंक्ति के लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और वह मुख्य धारा में जुड़कर विकास की बढे। कार्यक्रम में लगभग 500 से भी अधिक लोगों को कंबल वितरित किए गये।
इस दौरान एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार,राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यनारायण सिंह परिहार, राठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी, बजरंग दल के सह जिला संयोजक अजय हिंगवासिया, अमर सिंह बाबा, शुगर सिंह दाऊ, दीपू मुंशी, महेंद्र गांधी, राजेश मुखिया, डॉ0 सुरेंद्र सिंह आर्य सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *