पत्रकारों का आखिरी तक संघर्ष रहा जारी, तीस रन से जीती मौदहा पुलिस

 

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में खेले गए पत्रकार और पुलिस के बीच मैत्री मैंच में पुलिस ने पत्रकार एकादश को तीस रनो से हरा दिया। मैंच में अंपायर की भूमिका शमशाद नबी, कमरुददीन,और जुनैद ने निभाई।
रविवार दोपहर कस्बे के रहमानिया कालेज खेल ग्राउंड में खेले गए मैत्री मैंच में पुलिस टीम के कप्तान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शुरू से ही पत्रकार एकादश की कमजोर बालिंग का फायदा उठाते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 194 रन बनाए। जिसमें कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रशेखर गौतम का विशेष योगदान रहा।
195 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने अंतिम समय तक हार नहीं मानते हुए अपने आप को मैच में बनाए रखा। ओपनिंग करने आए सैंडी सात रन बनाकर आउट हो गए जबकि दूसरे ओपनर सऊद भी कुछ खास नहीं कर सके जबकि वीर धनंजय ने 34 रन बनाकर मैच में पकड़ बनाए रखी। लेकिन दूसरे छोर से पप्पू बुंदेला दो रन बनाकर आउट हो गए। जबकि धर्मेंद्र ने 13 और रहीस उददीन ने 19 रन बनाए। पत्रकार एकादश हार के संकट में पहुंच गई लेकिन उसी दौरान रहीस खान और धर्मेंद्र संकट मोचक की भूमिका में लंगर डाल कर खडे हो गए लेकिन उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते वह भी अपना विकेट गंवा बैठे और उसके बाद कुलदीप धुरिया और अनवर हुसैन ने मोर्चा संभाला लेकिन तबतक मैच औपचारिकता बचा था और कुलदीप धुरिया के आउट होते ही अनवर हुसैन और सीतू सेंगर ने बाकी एक ओवर खेल कर टीम का स्कोर 164 रनों तक पहुंचा दिया और अंत तक आउट नहीं हुए। इस तरह से तीस रनो से पुलिस एलेविन ने मैँच जीत लिया। मैच में शानदार 31 रनो की पारी खेलने के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल आकाश मलिक को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान सभासद वसी अहमद, कल्लू बाबू का योगदान रहा। अब्दुल खलील, मजीद कुरैशी, शमीम बक्स पप्पू, हसीन खान सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *